Date : 2026-03-16 13:53:49
Property : खबर इंदौर में रजिस्ट्रार कार्यालय को कर चोरी से जुड़ी एक शिकायत सौंपी गई है। एंटी करप्शन इंटेलिजेंस कमेटी के मुकेश अग्रवाल ने रजिस्ट्रार कार्यालय में ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि सार्थक सिंगापुर ग्रुप के संचालक अश्विन मेहता, राधेश्याम गुप्ता, रजनीश गुप्ता आकाश ग्रीन कॉलोनी द्वारा संयुक्त रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस परियोजना में बड़े पैमाने पर कर चोरी, स्टांप ड्यूटी चोरी, रेवेन्यू चोरी और जीएसटी चोरी की जा रही है। मुकेश अग्रवाल का कहना है कि इस मामले की शिकायत उन्होंने पहले भी कई संबंधित विभागों में की है। उनके अनुसार मुख्यालय भोपाल से भी इस संबंध में सब रजिस्ट्रार कार्यालय, जोन-4 को जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है। बाइट मुकेश अग्रवाल
Mobile : 917580800001
City Indore